Close

कांग्रेस-आप में सीटों के बंटवारे पर हुआ समझौता, लेकिन पंजाब में नहीं बनी बात, सिर्फ दिल्ली में AAP को मिली ज्यादा सीटें

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस और आप में सीटों के बंटवारे पर समझौता हो गया है। दिल्ली में दोनों दल ने शनिवार को संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका ऐलान किया। कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक ने बताया कि आप और कांग्रेस गुजरात, दिल्ली, हरियाणा, गोवा और चंडीगढ़ में गठबंधन में चुनाव लड़ेंगी। सिर्फ पंजाब में एक राय नहीं बन पाई है।

बताया जा रहा है कि यहां दोनों दल अकेले चुनाव लड़ेगी। दिल्ली में आम आदमी पार्टी 4 और कांग्रेस 3 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। चंडीगढ़ की एक और गोवा की दोनों सीट कांग्रेस को दिया है। हरियाणा में 9 सीटों पर कांग्रेस और 1 सीट पर आप लड़ेगी। गुजरात में आप दो और कांग्रेस 24 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। आम आदमी पार्टी दिल्ली में नई दिल्ली, वेस्ट दिल्ली, साउथ दिल्ली और ईस्ट दिल्ली लोकसभा सीट पर प्रत्याशी उतारेगी।

कांग्रेस नॉर्थ ईस्ट, नॉर्थ वेस्ट और चांदनी चौक सीटों पर चुनाव लड़ेगी। गुजरात में आम आदमी पार्टी भरूच और भावनगर लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी। हरियाणा में कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट लड़ेगी। बता दें कि गुजरात में लोकसभा की 26, हरियाणा में 10, दिल्ली में 7, गोवा में 2 और चंडीगढ़ में 1 सीटें हैं।

scroll to top