Close

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के स्वागत में एक किलोमीटर तक बिछाए गुलाब के फूल, आज ये होगा अधिवेशन में

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय महाधिवेशन के दूसरे दिन इसमें भाग लेने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रायपुर पहुंचीं। इस दौरान उनके स्वागत के लिए माना एयरपोर्ट पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल मौजूद रहे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने प्रियंका गांधी वाड्रा को गुलाब का फूल देकर उनका स्वागत किया।

कांग्रेस महासचिव के स्वागत में लिए माना एयरपोर्ट की सड़क पर गुलाब के फूल बिछाए गए। करीब 20 टन गुलाब के फूल सड़क पर बिछाए गए थे। एक किलोमीटर तक गुलाब की पंखुड़ियां बिछाईं गईं।
इतना ही नहीं प्रियंका गांधी के ऊपर फूलों की बारिश कर उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। इस पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने सभी समर्थकों, शुभचिंतकों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

कांग्रेस के 85वें अधिवेशन का आज दूसरा दिन है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का संबोध होगा। उसके बाद पूर्व पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी भी सत्र को संबोधित करेंगी। संगठन का संविधान बदलने पर भी आज चर्चा हो सकती है। वहीं राहुल गांधी 26 फरवरी को प्लेनरी सत्र को संबोधित करेंगे।

महाअधिवेशन में 25 फरवरी का कार्यकम

• 11:15- संशोधन प्रस्ताव पेश
• 11:30- पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का भाषण
• दोपहर 12 से 7 बजे- राजनीतिक, आर्थिक और अंतरराष्ट्रीय प्रस्ताव पर चर्चा

26 फरवरी का कार्यकम
कृषि, किसान कल्याण, युवा रोजगार और शिक्षा तथा सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण पर चर्चा
26 फरवरी को ही 10.30 बजे राहुल गांधी का प्रीलिमिनरी सेशन को संबोधन
2 बजे खड़गे का भाषण
3 बजे पब्लिक रैली

scroll to top