Close

लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, राजिम में सांसद चुन्नीलाल साहू और विधायक रोहित साहू ने किया केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

० राजिम विधानसभा से 51 हजार वोट से लीड दिलाएंगे – विधायक रोहित साहू

राजिम। लोकसभा चुनाव के दृष्टिकोण ने भाजपा ने अपने तैयारी तेज कर दी है। गुरुवार को भाजपा ने महासमुंद लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत राजिम विधानसभा में चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया। इसके साथ भी भाजपाइयों ने महासमुंद लोकसभा में ऐतिहासिक अंतर से जीत दर्ज करने का संकल्प लिया। इस दौरान प्रमुख रूप सांसद चुन्नीलाल साहू, राजिम विधायक रोहित साहू, जिला प्रभारी किशोर महानंद, जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश साहू, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, विधानसभा संयोजक भागवत हरित, सह संयोजक नेहरू साहू, जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजुद रहे।

इस दौरान सांसद चुन्नीलाल साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 10 साल में भाजपा ने गांव गरीब किसान सहित सभी वर्ग के विकास के लिए देश में ऐतिहासिक जनकल्याणकारी कार्य किए है। विश्व पटल में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। मोदी जी ने देश के कई पीढ़ी का राम मन्दिर निर्माण का सपना पूरा किया है। सांसद साहू ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने 400 पार का आव्हान किया है। इसे पूरा करने हम सभी को मिलकर धरातल में काम करना है।

मौके पर विधायक रोहित साहू ने कहा कि आज पूरे देश में नरेंद्र मोदी के पक्ष में लहर है। पूरा देश 400 सीट देने संकल्पित नजर आ रहा है। मोदी जी ने छत्तीसगढ़ की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं पर भरोसा जताया है की यहां से 11 की 11 सीट मिलेगी। मोदी जी का साथ देने हमे कड़ी मेहनत कर एक एक सीट जीत कर देनी है। उन्होंने कहा कि महासमुंद लोकसभा में राजिम विधानसभा से 51 हजार से ज्यादा वोट से लीड लेंगे।

पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय ने कहा कि विधानसभा में सभी बेहतर काम किया है। ऐतिहासिक जीत मिली है इसे लोकसभा चुनाव में भी दोहराना है। प्रदेश मंत्री किशोर महानंद ने कहा कि चुनाव में सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता की जिम्मेदारी दी गई। सभी को एकजुट होकर पूरी निष्ठा और मेहनत से काम करें। जिलाध्यक्ष राजेश साहू ने कहा कि लोकसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। केंद्र सरकार के जनकल्याणकारी काम काज को लेकर आम जनता तक पहुंचना है। वरिष्ठ नेता भागवत हरित ने कहा कि भाजपा के कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ता कमर कस ले। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर ने किया।

इस दौरान प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश मंत्री डॉ श्वेता शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष राम कुमार साहू, मुरलीधर सिन्हा, राजिम विस्तारक दिनेश रूपलेला, महासमुंद लोकसभा विस्तारक विकास अग्रवाल, विधानसभा संयोजक भागवत हरित, जिला कोषाध्यक्ष राहुल सेन, जिला उपाध्यक्ष महेश यादव, जिला मंत्री मिलेश्वरी साहू, मंजू हरित, जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेखा सोनकर, जितेंद्र सोनकर, आशीष शर्मा, अजय रोहरा, राधेश्याम सोनवानी, सागर मयाणी, मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा, प्यारेलाल सोनकर, सोमप्रकाश साहू, मनीष हरित, ऋतु राज शाह, विकास साहू, मिंजुन साहू, बोधन साहू, पूर्णिमा चंद्राकर, छाया राही, मधु नत्थानी, खुशी साहू, देवकी साहू, रिकेश साहू, फारुख चौधरी, सुमित पारख, लिकेश्वर साहू, मनीष साहू, शिवदयाल साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

scroll to top