Close

राजिम में लगेगा पशु पक्षी प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता का आयोजन

० विभिन्न उन्नत नस्लों के पशुओं की लगेगी प्रदर्शनी

राजिम। राजिम कुंभ कल्प मेला में 3 मार्च रविवार को पशुधन विकास विभाग द्वारा जिला स्तरीय पशु पक्षी प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजिम विधायक रोहित साहू उपस्थित रहेंगे। पशु चिकित्सा सेवायें के उप संचालक डॉ. तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम में रविवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक राजिम गौठान में पशु पक्षी प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में पशु धन विकास विभाग की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही विभिन्न उन्नत नस्लों के गाय, भैंसे, बकरी, कुक्कुट, बत्तख आदि की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

scroll to top