Close

लोकसभा चुनाव के बाद साय कैबिनेट में होगा बदलाव, कई विधायक मंत्रिमंडल में हो सकते हैं शामिल

रायपुर। लोकसभा चुनाव के बाद छत्तीसगढ़ की साय कैबिनेट में बड़े बदलाव हो सकते है। दरअसल, भाजपा ने मंत्री और विधायक बृजमोहन अग्रवाल को सांसद का टिकट दे दिया है। अगर बृजमोहन अग्रवाल चुनाव जीतते है तो उन्हें मंत्री पद से इस्तीफा देना होगा। जिस वजह से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल में अहम बदलाव हो सकते है।

मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के पास वर्तमान में स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की जिम्मेदारी है। अगर वे सांसद बनते है तो उन्हें मंत्री पद से इस्तीफा देना होगा। इस स्थिति में साय कैबिनेट में बदलाव होना तय है। जिसके बाद प्रदेश में दो विधायकों को मंत्री बनने का मौका मिल सकता है।

 

बता दें कि प्रदेश में मुख्यमंत्री समेत 13 मंत्री के पद हैं। वर्तमान में साय के मंत्रिमंडल में दो उप मुख्यमंत्री अरुण साव व विजय शर्मा समेत अन्य मंत्रियों में बृजमोहन अग्रवाल, राम विचार नेताम, केदार कश्यप, दयालदास बघेल, ओपी चौधरी, लक्ष्मी राजवाड़े, टंकराम वर्मा, श्याम बिहारी जायसवाल, लखन देवांगन शामिल हैं। फिलहाल 12वां मंत्री लोकसभा चुनाव के बाद ही बनाया जाएगा।

इस तरह दो नए विधायकों को जिम्मेदारी मिल सकती है। इनमें वरिष्ठ नेताओं में बस्तर से लता उसेंडी, सरगुजा से रेणुका सिंह, बिलासपुर से अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, धर्मजीत सिंह, रायपुर से राजेश मूणत और अजय चंद्राकर प्रबल दावेदार हो सकते हैं।

scroll to top