Close

Breaking: LIVE लोकसभा चुनाव 2024 : 19 अप्रैल को होगा पहले दौर का चुनाव, 4 जून को आएंगे नतीजे

नेशनल न्यूज़। भारतीय निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार लोकसभा चुनाव के तारीखों के ऐलान से पहले संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी टीम इस चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। पूरी दुनिया की निगाह भारत के चुनाव पर रहती है। चुनाव पर्व हमारे लिए गर्व की बात है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि 97 करोड़ वोटर हैं, 10.5 लाख पोलिंग स्टेशन, 1.5 करोड़ ऑफिशियल उसे कंट्रोल कर रहे हैं। इस बार 1.8 करोड़ युवा पहली बार अपने मत को प्रयोग करेंगे। आंध्र प्रदेश, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और ओडिशा में विधानसभा चुनाव भी होंगे।

LIVE:

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहाकि सभी तरह के संदिग्ध ट्रांजैक्शंस पर नजर रखी जाएगी। साड़ी, कुकर आदि बांटने वालों पर नजर रहेगी। धनबल के दुरुपयोग को लेकर सख्ती बरती जाएगी।
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा मसल पावर पर कंट्रोल करेंगे। चुनाव में हिंसा का कोई स्थान नहीं होगा। हर जिले में कंट्रोल रूम, बनाएं जाएंगे जिसमें पांच फीड्स होंगे। यहां पर एक सीनियर अधिकारी होगा।
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि इस बार 85 साल से अधिक उम्र के लोग घर बैठकर वोट कर सकते हैं
वोटर्स के लिए हर बूथ पर जरूरी सुविधाएं होंगी। जहां पीने का पानी, पुरुष-महिला के लिए अलग शौचालय, रैंप, व्हीलचेयर आदि मौजूद रहेंगे।
कोई भी वोटर एपिक नंबर से अपना वोटर कार्ड मोबाइल से डाउनलोड कर सकता है। इसके अलावा बूथ नंबर और कैंडिडेट की जानकारी भी उपलब्ध रहेगी।
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहाकि अगर कहीं पैसे बांटने का केस है तो फोटो खींचकर हमें भेजें। हम आपकी लोकेशन ट्रैस करके ऐक्शन सुनिश्चित करेंगे।
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि सबसे बड़े लोकतंत्र में चुनाव कराना चुनौतीपूर्ण है, लेकिन हम तैयार हैं।
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि 97 करोड़ वोटर हैं, 10.5 लाख पोलिंग स्टेशन, 1.5 करोड़ ऑफिशियल उसे कंट्रोल कर रहे हैं।
इस बार 1.8 करोड़ युवा पहली बार अपने मत को प्रयोग करेंगे।
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि मिसइंफॉर्मेशन यानी गलत सूचना के मामले में भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। फेक न्यूज फैलानों वालों पर एक्शन होगा। आईटी ऐक्ट के तहत कार्रवाई होगी। सभी जिलों में लोगों को ट्रेनिंग दी गई है।

 

यादगार और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराएंगे
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि सबसे बड़े लोकतंत्र में चुनाव कराना चुनौतीपूर्ण है, लेकिन हम तैयार हैं। हमने सभी राज्यों में जाकर समीक्षा की है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहाकि उन्होंने बीते दिनों में देशभर के विभिन्न जिलों का दौरा किया है और अधिकारियों से मुलाकात की है। हम यादगार और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराएंगे।

 

scroll to top