Close

इंडोर बैडमिंटन कोर्ट की दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई

भिलाई :- टाउनशिप के सेक्टर 7 मार्केट दशहरा मैदान में नगर निगम द्वारा निर्माणाधीन इंडोर बैडमिंटन कोर्ट की दीवार आज अचानक से भरभरा कर गिर गई। इस घटना में कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन नगर निगम द्वारा निर्मित इस स्टेडियम की गुणवत्ता को लेकर अब सवाल उठने लगे है।नगर पालिक निगम भिलाई के द्वारा टाउनशिप क्षेत्र में इस बैंडमिंटन इंडोर स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा था। लेकिन आज यह भरभरा कर गिर गया जिसको लेकर अब दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव और महापौर नीरज पाल पर सवाल खड़ा कर दिया है। दुर्ग सांसद ने बताया है कि बीएसपी क्षेत्र में नगर निगम यदि कोई भी निर्माण करता है। तो पहले अनुमति लेने की आवश्यकता होती है।लेकिन इस बैंडमिंटन कोर्ट के लिए नगर निगम ने बीएसपी से कोई अनुमति नही ली गई। घटिया निर्माण का नतीजा यह हुआ है कि यह समय से पहले ही गिर गया। जिससे यह साफ हो रहा है कि विधायक और महापौर अपने ठेकेदारों को फायदा पंहुचाने के लिए लोगो के जानमाल की भी परवाह नही कर रहे है।खेल सुविधाओं को ध्यान में रखकर सेक्टर 7 मार्केट के ठीक सामने दशहरा मैदान में नगर निगम के द्वारा बैडमिंटन इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण तो कराया जा रहा था। और इसके लिए अनुमति भी नही ली गई थी। जिसके कारण बीएसपी ने आपत्ति दर्ज कराते हुऐ इसे अवैध निर्माण बताया था। लेकिन उसके बाद भी निर्माण कार्य जारी था। इंडोर बैडमिंटन स्टेडियम के लगभग 35 फीट ऊंची दीवारें आज बारिश के बाद भरभरा कर जब नीचे गिर गई।

scroll to top