Close

एक और फ्लाइट कांड :Go First की फ्लाइट में मुंबई से दिल्ली जाने के लिए पैसेंजर रेडी, कप्तान दूसरे फ्लाइट के लिए रवाना हो गया

नेशनल न्यूज़। फ्लाइट में आए दिन नई कंट्रोवर्सीस की खबरें मिल रही हैं। ताजा खबर के अनुसार मुंबई से दिल्ली आ रही Go First Flight में पायलट की लापरवाही की वजह से यात्रियों को कई घंटों का इंतजार करना पड़ा। क्यूंकि फ्लाइट में पैसेंजर उड़ान भरने के लिए तैयार बैठे हैं, जबकि फ्लाइट के लिए कैप्टन उपलब्ध नहीं है.

बता दें कि इस बात को लेकर आईएएस अधिकारी सोनल गोयल ने शुक्रवार (07 अप्रैल) को ट्वीट्स कर दी। उन्होंने यात्रियों की फोटो ट्वीट कर लिखा ”@GoFirstairways द्वारा उड़ान संचालन की अप्रत्याशित और दयनीय हैंडलिंग…फ्लाइट G8 345 मुंबई से दिल्ली के लिए 22:30 बजे प्रस्थान करने वाली थी। 1 घंटे से अधिक की देरी और यात्री विमान के अंदर फंसे हुए हैं;

वहीं, एयरलाइन स्टाफ का कहना है कि कैप्टन उपलब्ध नहीं है। इस ट्वीट में उन्होंने एक फोटो भी शेयर की है जिसमें यात्रियों को इंतजार करते देखा जा सकता है।

गोयल ने दूसरे ट्वीट में लिखा है, यदि कप्तान उपलब्ध नहीं है…सभी यात्रियों को फ्लाइट में क्यों चढ़ाया गया…बोर्ड पर छोटे बच्चों, महिलाओं और वृद्ध यात्रियों के साथ…वे फ्लाइट में पानी के अलावा कुछ भी नहीं परोस रहे थे। पहले उड़ान में देरी के बारे में भी कोई सूचना नहीं दी गई। दरअसल, यात्रियों को जानकारी दी गई कि फ्लाइट का कैप्टन दूसरी फ्लाइट के लिए रवाना हो गया।

वहीं सोनल की शिकायत पर Go First एयरलाइन ने अपनी सफाई देते हुए माफी मांगी और कहा कि सोनल, आपको हुई देरी के लिए क्षमा चाहते हैं. हम समय पर एयरलाइन चलाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। हालांकि, अप्रत्याशित घटनाएं कभी-कभी हमें चुनौती देती हैं। क्षमा करें, यह आपकी उड़ान के साथ हुआ। भविष्य में हम आपकी उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे।

 

 

scroll to top