#प्रदेश #राष्ट्रीय

बिहार में विभागों का बंटवारा: सीएम सम्राट चौधरी ने 29 विभाग अपने पास रखे, जदयू को 18

Advertisement Carousel

पटना। सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही विभागों का प्रारंभिक बंटवारा कर दिया है। जारी अधिसूचना के अनुसार उन्होंने गृह सहित कुल 29 विभाग अपने पास रखे हैं, जबकि सहयोगी दल जनता दल (यूनाइटेड) को कुल 18 विभाग दिए गए हैं।

सीएम के पास ये प्रमुख विभाग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जिन अहम विभागों को अपने पास रखा है, उनमें शामिल हैं:

गृह विभाग

सामान्य प्रशासन

स्वास्थ्य

नगर विकास एवं आवास

कृषि

उद्योग

पथ निर्माण

राजस्व एवं भूमि सुधार

आपदा प्रबंधन

पर्यटन, कला एवं संस्कृति

सूचना प्रौद्योगिकी

पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन

पंचायती राज सहित अन्य विभाग

कुल मिलाकर उन्होंने 29 महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी स्वयं संभाली है।

जदयू को क्या मिला
जनता दल (यूनाइटेड) को दोनों उपमुख्यमंत्रियों के माध्यम से 18 विभाग दिए गए हैं:

विजय कुमार चौधरी को:

जल संसाधन

शिक्षा व उच्च शिक्षा

संसदीय कार्य

सूचना एवं जनसंपर्क

ग्रामीण विकास

परिवहन

भवन निर्माण

अल्पसंख्यक कल्याण आदि

 

बिजेंद्र प्रसाद यादव को:

ऊर्जा

वित्त

वाणिज्य-कर

समाज कल्याण

खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण

योजना एवं विकास

मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन

ग्रामीण कार्य आदि विभाग

 

क्या संकेत मिलते हैं
इस बंटवारे से साफ है कि मुख्यमंत्री ने ज्यादातर अहम और प्रभावशाली विभाग अपने पास रखे हैं, जबकि जदयू को अपेक्षाकृत कम विभाग दिए गए हैं। इसे राज्य की नई राजनीतिक शक्ति-संतुलन के रूप में देखा जा रहा है।