Close

BALOD NEWS:स्टॉप डैम में नहाने गए 11 वर्षीय बालक और एक युवक की डूबकर मौत हो गई

बालोद। बालोद में स्टॉप डैम में नहाने के लिए गए एक बालक और एक युवक की डूबकर मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार एक को डूबता देख दूसरे ने उसे बचाने के लिए छलांग लगा दी। लेकिन वह गहराई में जाकर डूब गया। मामला सुरेगांव थाना क्षेत्र का है।

टटेंगा निवासी यश कुमार मानिकपुरी(21) और अखिलेश यादव(11) रविवार दोपहर को नहाने के लिए खरखरा कसही नाले में बने स्टॉप डैम में गए थे। अखिलेश यादव नारायणपुर में रहकर पढ़ाई करता था। छुट्‌टी के चलते वह घर आया हुआ था। रविवार दोपहर को दोनों डैम में नहाने के लिए गए थे। उसी दौरान अखिलेश डैम में कूद गया। फिर गहराई वाले इलाके में चला गया और जोर-जोर से चिल्लाने लगा। ये देखकर यश उसे बचाने गया था, पर दोनों डूब गए। आस-पास के लोगों ने जब दोनों को डूबते देखा, तब पानी में जाकर दोनों को बचाने की कोशिश की। दोनों को पाने से निकाल भी लिया गया था। मगर तब तक देर हो गई थी। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

 

scroll to top