Close

महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार कार्यक्रम में शामिल हुए 8 लोगों की हीटवेव से मौत

मुंबई -महाराष्ट्र के नवी मुंबई में रविवार दोपहर महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में हीटवेव की वजह से 8 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री शिंदे ने अस्पताल विजिट के बाद मौतों की पुष्टि की।खारघर इलाके के घुले मैदान में गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में हुए कार्यक्रम में लाखों की तादाद में लोग शामिल हुए थे।

scroll to top