Big News: पूर्व विधायक धनीराम साहू के बेटे ने लगाई फांसी, घरेलू विवाद हो सकती है आत्महत्या की वजह

रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। पूर्व विधायक धनीराम साहू के पुत्र जय साहू ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली.जिसकी सूचना मिलते ही पंडरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। 45 वर्षीय जय साहू के पास से पुलिस को कोई सुसाइडल नोट नहीं मिला है. पुलिस ने ये अंदेशा जताया है कि उन्होंने घरेलू विवाद के चलते फांसी लगाई है. पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है.
जानकारी के अनुसार, धनीराम साहू वर्ष 1977 में कसडोल विधानसभा से विधायक चुने गए थे. उन्होंने जनता पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ा था. जीत का प्रतिफल उन्हें तत्कालीन मध्यप्रदेश सरकार में उन्हें राज्य मंत्री के तौर पर मिला.




