#प्रदेश

CG Weather Update : लू के थपेड़ों से झुलस रहा मध्य छत्तीसगढ़, लगातार पारा 40 डिग्री पार ,तापमान में नहीं आ रही गिरावट

Advertisement Carousel

रायपुर। रायपुर समेत पूरे मध्य छत्तीसगढ़ में इस बार गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। करीब तीन साल बाद ऐसा लंबा दौर देखने को मिल रहा है, जब लगातार 16 दिनों तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है।

तेज धूप के साथ रात का तापमान भी सामान्य से अधिक रहने के कारण लोगों को दिन-रात गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर मध्य क्षेत्र में लू जैसे हालात बने हुए हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। राजनांदगांव में सर्वाधिक 44.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

हवा की दिशा में बदलाव के चलते जांजगीर, रायगढ़ और बिलासपुर के कुछ हिस्सों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई, जिससे वहां आंशिक राहत मिली।

वहीं जगदलपुर और बस्तर क्षेत्र में मौसम सामान्य बना हुआ है, लेकिन प्रदेश का मध्य भाग अब भी भीषण गर्मी की चपेट में है।

लालपुर मौसम वेधशाला में पिछले दो दिनों से 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान दर्ज किया जा रहा था। हालांकि, हल्के बादल और तेज हवाओं के कारण तापमान में करीब 2 डिग्री की गिरावट आई है, जिससे लोगों को थोड़ी राहत महसूस हुई।