#प्रदेश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज करेंगे 10वीं-12वीं बोर्ड परिणाम की घोषणा

Advertisement Carousel

रायपुर। छत्तीसगढ़ के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणामों की आधिकारिक घोषणा करेंगे। यह कार्यक्रम नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव सहित शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

परिणाम घोषित होते ही विद्यार्थी अपना रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से देख सकेंगे। इसके लिए उन्हें छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा।
राज्य भर के लाखों छात्र-छात्राएं इस परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो उनके आगे की शैक्षणिक दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।