श्रमिकों के लिए CM साय की 3 बड़ी घोषणाएं, सुविधा केंद्र से लेकर ई-बाइक और ई-रिक्शा पर मिलेगा लाभ
रायपुर। विश्वकर्मा जयंती के मौके पर राजधानी रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय श्रमिक महासम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्रमिकों के लिए कई अहम घोषणाएं कीं। बूढ़ापारा स्थित इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेशभर से श्रमिक शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने श्रमिकों की सुविधा, रोजगार और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए तीन बड़ी सौगातों का ऐलान किया। शहर में बनेगा श्रमिक सुविधा केंद्र मुख्यमंत्री ने रायपुर में श्रमिकों के लिए सर्वसुविधायुक्त सुविधा केंद्र शुरू करने की घोषणा की। इस केंद्र में काम की तलाश में शहर आने वाले श्रमिकों के लिए बैठने और जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था होगी। CM साय ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों से रोजगार की […]



