पश्चिम बंगाल चुनाव: दूसरे चरण में 142 सीटों पर मतदान, दोपहर 1 बजे तक 61% से ज्यादा वोटिंग

इलेक्शन डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत आज 142 सीटों पर मतदान जारी है। इस चरण में कुल 1,448 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला मतदाता कर रहे हैं। एक ओर ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस चौथी बार सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही है, वहीं भारतीय जनता पार्टी राज्य में पहली बार सरकार बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है। चुनाव आयोग के अनुसार, दोपहर 1 बजे तक राज्य में 61.11% मतदान दर्ज किया गया है। कई जिलों और हॉट सीटों पर मतदान प्रतिशत उल्लेखनीय रहा है। हॉट सीटों पर दोपहर 1 बजे तक मतदान प्रतिशत: हुगली – 64.57% हावड़ा – […]

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान जारी, 142 सीटों पर वोटिंग; 11 बजे तक 40% मतदान

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत बुधवार को 142 सीटों पर मतदान जारी है। इस चरण में कुल 1,448 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर लगी है। एक ओर ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस लगातार चौथी बार सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही है, वहीं भारतीय जनता पार्टी राज्य में पहली बार सरकार बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने मतदान किया चुनाव आयोग के मुताबिक, सुबह 11 बजे तक करीब 40 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। शुरुआती रुझानों को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि इस चरण में भी मतदान प्रतिशत ऊंचा […]

Live पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव चरण 2: मतदान जारी, कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर

इलेक्शन डेस्क। आज पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत कई सीटों पर मतदान हो रहा है। इस चरण में बड़ी संख्या में उम्मीदवार मैदान में हैं और मतदाता अपने वोट से उनके भविष्य का फैसला कर रहे हैं। एक ओर ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस लगातार चौथी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रही है, वहीं दूसरी ओर भाजपा राज्य में पहली बार सरकार बनाने के लिए पूरी ताकत लगा रही है। ममता बनर्जी ने भवानीपुर में किया बूथों का दौरा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने विधानसभा क्षेत्र भवानीपुर के कई मतदान केंद्रों का दौरा किया। आमतौर पर वे दोपहर में वोट डालने […]

दमदम रैली में पीएम मोदी का हमला: ‘पहले चरण के मतदान ने भाजपा की जीत तय कर दी’

दमदम। पश्चिम बंगाल के दमदम में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री Narendra Modi ने राज्य की सत्तारूढ़ All India Trinamool Congress पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बंगाल में परिवर्तन की जो लहर दिखाई दे रही थी, पहले चरण के मतदान ने उस पर मुहर लगा दी है और भाजपा की जीत का शंखनाद हो चुका है। प्रधानमंत्री ने कहा कि बंगाल को फिर से गौरवशाली बनाने और अवसरों की भूमि में बदलने के लिए तृणमूल कांग्रेस के भय, भ्रष्टाचार, सिंडिकेट राज, बेरोजगारी और घुसपैठ जैसी समस्याओं से मुक्ति जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में बेटियों पर अत्याचार की घटनाएं भी चिंता का विषय हैं। […]

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: पहले चरण में रिकॉर्ड तोड़ मतदान, शाम 5 बजे तक 89.93% वोटिंग दर्ज

  इलेक्शन डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण के तहत गुरुवार को 16 जिलों की 152 सीटों पर मतदान जारी रहा। इस चरण में मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और कई इलाकों में लंबी कतारें लगी रहीं। चुनाव आयोग के अनुसार, इस चरण में कुल 1,478 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतदान के लिए 44,376 से अधिक बूथ बनाए गए हैं, जिनमें लगभग 3,000 सहायक बूथ भी शामिल हैं। सुरक्षा के लिहाज से 7,384 बूथों को अत्यधिक संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। इस चरण में करीब 3 करोड़ 60 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से 5,444 बूथों का […]

बंगाल में पहले चरण का मतदान जारी: 152 सीटों पर लोकतंत्र का महासंग्राम, ईवीएम खराबी से लेकर हिंसा तक कई घटनाएं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में महीनों से चल रहे राजनीतिक तनाव के बीच आज पहले चरण का मतदान हो रहा है, जिसमें 152 विधानसभा सीटों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर भारी भीड़ देखने को मिल रही है, जो जनता के उत्साह और राजनीतिक जागरूकता को दर्शाती है। सुबह 9 बजे तक 18.76 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। हालांकि, मतदान प्रक्रिया के दौरान कई जगहों पर तकनीकी खराबी और अव्यवस्था भी देखने को मिली, जिससे कुछ बूथों पर मतदान प्रभावित हुआ और अस्थायी रूप से रोकना पड़ा। ईवीएम खराबी से कई बूथों पर मतदान बाधित मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा क्षेत्र में […]

West Bengal Election : टीएमसी-एजेयूपी में हिंसक टकराव: गाड़ियों में तोड़फोड़, पत्थरबाजी और लाठियां चलीं, बंगाल मतदान के दौरान नाओदा में बवाल

मुर्शिदाबाद। पश्चिम बंगाल में 152 विधानसभा सीटों पर पहले चरण के मतदान के दौरान मुर्शिदाबाद जिले के नाओदा क्षेत्र में एक बार फिर राजनीतिक तनाव हिंसक रूप लेता नजर आया। मतदान प्रक्रिया के बीच शिवनगर गांव में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) के बीच तीखी झड़प की खबरों ने माहौल को गरमा दिया। जानकारी के अनुसार, मतदान के दौरान दोनों दलों के समर्थक आमने-सामने आ गए और स्थिति तेजी से बिगड़ गई। इस दौरान जमकर नारेबाजी, पत्थरबाजी और लाठीचार्ज जैसी घटनाएं सामने आईं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। एजेयूपी प्रमुख हुमायूं कबीर ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि टीएमसी ने उनकी पार्टी के […]