#प्रदेश

रायपुर में होगा भव्य उपनयन संस्कार, वैदिक परंपरा के साथ होगा बच्चों का यज्ञोपवीत

Advertisement Carousel

रायपुर। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, महिला प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ द्वारा पारंपरिक वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार उपनयन संस्कार (यज्ञोपवीत संस्कार) का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 3 मई 2026, रविवार को रायपुर स्थित शंकराचार्य आश्रम, बोरियाकला में आयोजित होगा।

परिषद की राष्ट्रीय सचिव यामिनी शर्मा के नेतृत्व में होने वाले इस आयोजन में समाज के बालकों का यज्ञोपवीत संस्कार विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया जाएगा। आयोजन समिति ने समाज के श्रद्धालुओं और गणमान्य नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया है।

भोजन व्यवस्था के तहत एक बटुक के साथ चार व्यक्तियों के लिए निःशुल्क भोजन की व्यवस्था रहेगी, जबकि अतिरिक्त व्यक्तियों के लिए प्रति व्यक्ति ₹100 का सहयोग शुल्क निर्धारित किया गया है।
संपर्क सूत्र:
7000387020, 8827936026, 8839456576, 6232805780
आयोजन समिति ने जानकारी दी है कि बटुक केवल आवश्यक परिधान साथ लाएं, अन्य सभी आवश्यक सामग्री परिषद द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी।
यह आयोजन धार्मिक परंपरा के साथ-साथ सामाजिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।