#प्रदेश

वाड्रफनगर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से डिलीवरी बॉय की मौके पर दर्दनाक मौत

Advertisement Carousel

 

बलरामपुर। बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर क्षेत्र में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे में एक डिलीवरी बॉय की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना अंबेडकर चौक के पास उस समय हुई जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक सवार युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान विकास देवांगन के रूप में हुई है, जो चलगली क्षेत्र के बड़का गांव का निवासी था और वाड्रफनगर में एक डिलीवरी कंपनी में कार्यरत था।
जानकारी के अनुसार, विकास देवांगन सामान की डिलीवरी के लिए बाइक से महेवा की ओर जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टक्कर के बाद ट्रक चालक युवक को काफी दूर तक घसीटता ले गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे की सूचना मिलते ही वाड्रफनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।