Close

गरियाबंद : पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, 1 ढेर और कई नक्सली हुए घायल

गरियाबंद। प्रदेश के गरियाबंद के जंगल में माओवादियों और जवानों के बीच मुठभेड़ हुई है। पुलिस -नक्सली मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर हो गया ,वहीं कई नक्सलियों के घायल होने की खबर है। घायल नक्सलियों की पुलिस अभी पुष्टि नहीं की, लेकिन जंगल में सर्चिंग अभियान जारी है।

जानकारी के अनुसार CRPF कोबरा बटालियन 207 और जिला पुलिस बल की सयुंक्त कार्रवाई है। जुगाड़ थाना क्षेत्र के करलाझर नागेश बीके जंगल में मुठभेड़ हुई है। जंगल में गोलीबारी के बीच नक्सली छिपे हुए हैं। मारे गए नक्सली के पास 3 नाट 3 की बंदूकें भी जब्त की गई है। वहीं कई उपयोगी सामान भी जब्त किए गए हैं। पुलिस कि सर्चिंग अभी भी जारी है।

scroll to top