Close

बड़ी खबर : दीपक जोशी कुछ देर में पहुंचेंगे पीसीसी दफ्तर, थामेंगे कांग्रेस का दामन

देवास/भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आने के साथ सियासी दलबदल का खेल भी जो पकड़ने लगा है।उधर पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के पुत्र, भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री दीपक जोशी कुछ देर में पीसीसी दफ्तर पहुंचकर कांग्रेस की सदस्‍यता ग्रहण करेंगे। दीपक जोशी आज सुबह देवास से भोपाल रवाना हुए। अपनी रवानगी से पहले उन्होंने कहा कि पंचायत से लेकर सचिवालय तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं। वे बहन का आशीर्वाद लेकर भोपाल के लिए रवाना हो गए।

बड़ी संख्या में समर्थक व पुराने भाजपा नेता और कार्यकर्ता जोशी के साथ रवाना होने के लिए अलसुबह से उनके सिविल लाइन देवास स्थित घर पहुंच गए। जोशी के साथ जनसंघ के जमाने से भाजपा से जुड़े कार्यकर्ता भोपाल जा रहे हैं। इनमे कुछ सरपंच हैं, उपसरपंच हैं, गांव से बड़ी संख्या में लोग हैं।

बता दें आज भोपाल में बीजेपी के एक और पूर्व विधायक ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। दतिया की सेवढ़ा सीट से भाजपा के टिकट पर विधायक रहे राधेलाल बघेल ने शनिवार सुबह पीसीसी दफ्तर पहुंचकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेशाध्‍यक्ष कमल नाथ भी मौजूद रहे।

scroll to top