बदरीनाथ-हरिद्वार मार्ग पर हादसा: बस पलटने से 7 यात्री घायल, अन्य यात्रियों को आई मामूली चोटें

ऋषिकेश। चारधाम यात्रा से लौट रहे यात्रियों की एक बस रविवार शाम बदरीनाथ हाईवे पर हादसे का शिकार हो गई। मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के शिवपुरी स्थित कलथरी डंपिंग प्वाइंट के पास बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में सात यात्री घायल हो गए, जबकि अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।
पुलिस के मुताबिक, बस संख्या UK14PA0605 बदरीनाथ से हरिद्वार जा रही थी। इसी दौरान चलते समय ड्राइवर साइड की खिड़की खुल गई। खिड़की बंद करने के प्रयास में चालक का संतुलन बिगड़ गया और बस सड़क पर पलट गई।
हादसे की सूचना मिलते ही मुनिकीरेती थाना पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को इलाज के लिए राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश भेजा गया। बाकी यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू करा दिया है।
हादसे में घायल यात्री
सोनम गुप्ता (28)
मुन्नी देवी (56)
चंद्र प्रकाश गुप्ता (62)
संजय चौरसिया (59)
सीता देवी (38)
कुमारी शबनम (32)
मनीष गिरी (44)
सभी घायल लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश के निवासी बताए गए हैं।





