अमरनाथ यात्रा में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरी, 30 यात्री घायल
० गांदरबल के गुंड इलाके में एस-मोड़ के पास हुआ हादसा, पुलिस-एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन; घायलों का अस्पताल में इलाज जारी श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में चल रही अमरनाथ यात्रा के दौरान मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में श्रद्धालुओं को लेकर जा रही एक बस अनियंत्रित होकर सड़क से फिसलते हुए गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में करीब 30 अमरनाथ यात्री घायल हो गए। राहत की बात यह है कि सभी घायलों को समय रहते सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचा दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, बस (पंजीकरण नंबर AR11 D5655) में लगभग 40 श्रद्धालु सवार थे। दुर्घटना गुंड क्षेत्र के हरिगनीवान स्थित एस-मोड़ के पास […]



