CAF जवान की किराये के घर में फांसी पर लटकी मिली लाश, हाल ही में बंगाल और असम चुनाव ड्यूटी से लौटा था

धमतरी। धमतरी जिले से छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) जवान के आत्मत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पिंक सिटी कॉलोनी में किराए के मकान पर जवान की लाश फांसी पर लटकी मिली। मृतक की पहचान जागेश्वर प्रसाद के रूप में हुई है, जो भटगांव का निवासी है. घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना कोतवाली थाना इलाके की है.
मिली जानकारी के मुताबिक, जागेश्वर प्रसाद सूरजपुर में पदस्थ था. हाल ही में वह बंगाल और असम चुनाव ड्यूटी से छुट्टी लेकर वापस लौटा था। जवान के आत्मघाती कदम से विभाग में हड़कंप मच गया है.
सूचना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तो जागेश्वर प्रसाद का शव फांसी के फंदे से लटका मिला. शव को सुरक्षित नीचे उतारकर पंचनामा की कार्रवाई की गई, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है.
पारिवारिक विवाद हो सकती है आत्महत्या की वजह
पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि जवान को शराब पीने की लत थी. परिजनों ने उसे शराब सेवन करने से मना किया था. इसी बात को लेकर घर में विवाद हुआ, जिसके बाद उसने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. पुलिस आत्महत्या के कारणों की पुष्टि करने में जुटी हुई है.




