#प्रदेश

बिलासपुर में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने पेश की मिसाल, आम नागरिक की तरह बनवाया ड्राइविंग लाइसेंस

Advertisement Carousel

 

बिलासपुर। Bilaspur में सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष Charandas Mahant ने सादगी और नियम पालन की अनोखी मिसाल पेश की।

बिलासपुर प्रवास के दौरान डॉ. महंत लगरा स्थित क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) पहुंचे, जहां उन्होंने बिना किसी वीआईपी सुविधा के आम नागरिकों की तरह अपना ड्राइविंग लाइसेंस नवीनीकरण कराया।

आरटीओ कार्यालय में उन्होंने कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया। फोटो खिंचवाने से लेकर डिजिटल सिग्नेचर तक की पूरी प्रक्रिया उन्होंने सामान्य नागरिक की तरह पूरी की। इस दौरान मौजूद अधिकारियों ने उन्हें विशेष सुविधा देने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने विनम्रता से इनकार कर दिया।

काम पूरा होने के बाद डॉ. महंत ने आरटीओ अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार जताया। उन्होंने इस अनुभव को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कहा कि एक जागरूक नागरिक के रूप में नियमों का पालन करना और जरूरी दस्तावेज समय पर अपडेट रखना सभी की जिम्मेदारी है।

डॉ. महंत की सादगी और व्यवहार की सोशल मीडिया पर जमकर सराहना हो रही है। लोग इसे एक सकारात्मक संदेश मान रहे हैं, जहां एक वरिष्ठ जनप्रतिनिधि ने खुद नियमों का पालन कर जनता के सामने उदाहरण पेश किया।