वकीलों की सुरक्षा को लेकर डॉ. चरणदास महंत का तीखा हमला, एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने रायगढ़ जिला बार एसोसिएशन द्वारा वकीलों की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन का समर्थन करते हुए प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि वकीलों की सुरक्षा “भगवान भरोसे” है और डबल इंजन सरकार केवल प्रचार और छवि निर्माण में व्यस्त है। महंत ने आदिवासी महिला अधिवक्ता की हत्या की घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है। नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि जिस संभाग और जिले से मुख्यमंत्री, वित्तमंत्री सहित सरकार के प्रमुख नेता आते हैं, वहीं इस तरह की गंभीर आपराधिक घटनाएं हो रही […]

बिलासपुर में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने पेश की मिसाल, आम नागरिक की तरह बनवाया ड्राइविंग लाइसेंस

  बिलासपुर। Bilaspur में सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष Charandas Mahant ने सादगी और नियम पालन की अनोखी मिसाल पेश की। बिलासपुर प्रवास के दौरान डॉ. महंत लगरा स्थित क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) पहुंचे, जहां उन्होंने बिना किसी वीआईपी सुविधा के आम नागरिकों की तरह अपना ड्राइविंग लाइसेंस नवीनीकरण कराया। आरटीओ कार्यालय में उन्होंने कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया। फोटो खिंचवाने से लेकर डिजिटल सिग्नेचर तक की पूरी प्रक्रिया उन्होंने सामान्य नागरिक की तरह पूरी की। इस दौरान मौजूद अधिकारियों ने उन्हें विशेष सुविधा देने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने विनम्रता से इनकार कर दिया। काम पूरा होने के बाद डॉ. महंत ने आरटीओ […]