Close

परणीति और राघव चड्डा आज करेंगे सगाई, मधु चोपड़ा ने किया कन्फर्म

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राजनेता राघव चड्ढा की सगाई को लेकर अफवाहें काफी समय से गर्म थीं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि वह 13 मई यानी आज दिल्ली में सगाई करेंगे।प्रियंका चोपड़ा जोनस की मां मधु चोपड़ा ने कन्फर्म कर दी है। एक मीडिया संस्थान को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने इस बात की पुष्टि की है।

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और सांसद राघव चड्ढा लंबे समय से एक दूसरे के साथ नजर आ रहे हैं और उन्हें कई जगह एक साथ स्पॉट किया जा चुका है। आइए मधु चोपड़ा ने परिणीति और राघव की शादी पर अपना एक्साइटमेंट भी दिखाया है। उन्होंने एक मीडिया इंटरव्यू में बताया है कि ” मैं परिणीति और राघव के लिए बहुत खुश हूं और मेरा आशीर्वाद उनके साथ है”। हालांकि अभी यह नहीं कहा जा सकता है कि क्या निक जोनस और उनकी बेटी माल्ती मैरी चोपड़ा जोनस भी पहुंचेंगे या नहीं।

इस डिजाइनर का डिजाइन किया गया आउटफिट पहनेंगी परिणीति चोपड़ा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपनी सगाई में मनीष मल्होत्रा की डिजायनर ड्रेस पहनने वाली हैं। लाइट पेस्टल कलर ड्रेस के लिए चूज किया गया है। आपको बता दें कि, बीते दिनों कई बार परिणीति चोपड़ा को मनीष मल्होत्रा के घर स्पॉट किया गया था। जिसके बाद ही उनकी सगाई की खबरें तेजी से वायरल होने लगी। मिली जानकारी के अनुसार, ये सगाई टिपिकल पंजाबी स्टाइल में की जाएगी।

कैसे मिले थे राघव और परिणीति
मिली जानकारी के मुताबिक, राघव और परिणीति की लव स्टोरी ज्यादा पुरानी नहीं है। ये लव स्टोरी पिछले साल यानि 2022 में शुरू हुई थी। उस समय परिणीति चोपड़ा पंजाब में इम्तियाज़ अली की फ़िल्म ‘चमकीला’ की शूटिंग कर रहीं थीं। उसी दौरान सेट पर दोनों की मुलाकात हुई। फिर दोनों की दोस्ती हुई। इसके बाद दोनों के मिलने का सिलसिला जारी रहा। यही दोस्ती प्यार में बदल गई। अब ये दोनों सगाई करने जा रहे हैं।

scroll to top