#crime #प्रदेश

रायपुर में नशे पर सबसे बड़ी चोट! 5.65 करोड़ के ड्रग्स जलाकर खत्म, नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Advertisement Carousel

रायपुर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के सेंट्रल जोन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 5.65 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थों का नष्टीकरण किया। यह कार्रवाई सिलतरा स्थित एम/एस एसएमएस वाटरग्रेस एनवायरोप्रोटेक्ट प्राइवेट लिमिटेड में जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति की निगरानी में संपन्न हुई।

पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के मार्गदर्शन में हुई इस कार्रवाई की निगरानी पुलिस उपायुक्त (मध्य जोन) उमेश प्रसाद गुप्ता ने की। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त तारकेश्वर पटेल और जिला आबकारी अधिकारी राजेश कुमार शर्मा भी मौजूद रहे।

पुलिस के अनुसार सेंट्रल जोन के विभिन्न थानों में दर्ज 97 मामलों में जब्त मादक पदार्थों का वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद नष्टीकरण किया गया। नष्ट किए गए पदार्थों में लगभग 494 किलोग्राम गांजा, 11.217 किलोग्राम चरस, 11,964 कैप्सूल और टेबलेट, 31.95 ग्राम ब्राउन शुगर, 24.24 ग्राम एमडीएमए और 8.19 ग्राम कोकेन शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि कार्रवाई से पहले पर्यावरणीय स्वीकृति, एनओसी और अन्य आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की गई थीं। पूरी प्रक्रिया सुरक्षा और पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप संपन्न कराई गई। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए वीडियोग्राफी और दस्तावेजीकरण भी कराया गया।

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट का कहना है कि नशे के खिलाफ अभियान केवल गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है। मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार से जुड़े पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत आदतन अपराधियों और तस्करों के खिलाफ PIT-NDPS एक्ट के तहत निरोधात्मक कार्रवाई के साथ फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन भी किया जा रहा है।

पुलिस प्रशासन ने कहा कि जब्त मादक पदार्थों का समयबद्ध और विधिसम्मत नष्टीकरण नशामुक्त समाज की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। भविष्य में भी नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।