#प्रदेश

छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की पूरी कार्यकारिणी भंग, संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी

Advertisement Carousel

रायपुर। Chhattisgarh Mahila Congress में बड़ा संगठनात्मक बदलाव किया गया है। All India Mahila Congress की राष्ट्रीय अध्यक्ष Alka Lamba के निर्देश पर प्रदेश महिला कांग्रेस की मौजूदा कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है।

यह निर्णय आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन को बूथ और ब्लॉक स्तर तक नए सिरे से मजबूत करने की रणनीति के तहत लिया गया है। पार्टी अब महिला मुद्दों और बढ़ती महंगाई को लेकर प्रदेशभर में जनआंदोलन की तैयारी कर रही है।

हाल ही में संजारी बालोद विधायक Sangeeta Sinha को छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने 15 मई को Rajiv Bhavan में विधिवत पदभार ग्रहण किया।

गौरतलब है कि Phoolo Devi Netam के इस्तीफे के बाद यह पद लंबे समय से रिक्त था। अब नए नेतृत्व के साथ संगठन में व्यापक पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, नई कार्यकारिणी में जिला, ब्लॉक और बूथ स्तर पर सक्रिय महिलाओं को जिम्मेदारी दी जा सकती है। हालांकि नई टीम की घोषणा कब होगी, इसे लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।