#प्रदेश

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

Advertisement Carousel

रायपुर। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत बलौदाबाजार जिले के करहीबाजार में आयोजित समाधान शिविर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से सीधे संवाद कर उन्हें मिल रहे लाभों की जानकारी ली।

शिविर में मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 के तहत कई उपभोक्ताओं को उनके लंबित बिजली बिलों में राहत प्रदान की गई। हितग्राहियों ने बताया कि इस योजना से उन्हें आर्थिक बोझ में काफी राहत मिली है और लंबे समय से बकाया बिल की चिंता कम हुई है।

ग्राम बिटकुली के आशाराम को 11,625 रुपये, बाबूलाल को 14,922 रुपये, जगदीश को 9,832 रुपये, बुधयारिन को 8,467 रुपये तथा चोवाराम को 13,325 रुपये की छूट दी गई।

हितग्राहियों ने बताया कि पहले बढ़े हुए बिजली बिल के कारण आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, लेकिन इस योजना से उन्हें बड़ी राहत मिली है। अब वे नियमित रूप से बिना अतिरिक्त दबाव के बिजली बिल का भुगतान कर पा रहे हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य आम जनता को राहत देना और उनकी समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान करना है। उन्होंने कहा कि सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक सहायता पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में उपस्थित हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री एवं राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो रही है।