Close

मगरलोड में कांग्रेसियो ने स्वर्गीय राजीव गाँधी की 32 वा बलिदान दिवस को ‘आतंकवाद विरोध दिवस’ के रूप में मनाये

धमतरी / मगरलोड (राजेंद्र ठाकुर ) . छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मगरलोड अध्यक्ष डीहू राम साहू राजेश साहू महामंत्री जिला कांग्रेस धमतरी के संयुक्त नेतृत्व में “भारत रत्न” भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, सूचना प्रौद्योगिकी के जनक स्व.श्री राजीव ग़ांधी जी की पुण्यतिथि विश्राम गृह मगरलोड में मनाई गई। और उसके छायाचित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। एवं प्रतिवर्ष की भांति भारत के पूर्व प्रधानमंत्री “भारत रत्न” स्व.श्री राजीव ग़ांधी का 32वां बलिदान को पूरी निष्ठा एवं श्रद्धा – भक्ति के साथ “आतंकवाद विरोध दिवस” के रूप में मनाई गई।

राजीव गांधी के कुशल नेतृत्व राष्ट्र ने प्रत्येक क्षेत्र में चाहे व आर्थिक हो, सामाजिक, राजनैतिक वैज्ञानिक टेक्नालॉजी या विदेशिक नीति नित नई उपलब्धियां पाई है। राजीव गांधी जी, पंचायती राज के प्रबल पक्षधर थे, वह पंचायती राज के माध्यम से प्रजातंत्र की नींव मजबूत करना चाहते थे। उनकी आत्मीय सोच था कि, व्यक्ति को अपने भौतिक अधिकार एवं भौतिक कर्तव्यों का पूर्ण ज्ञान हो और वह उसका इमानदारी से पालन करें। गांव की पंचायत को खुद निर्णय लेने का अधिकार हो उन्होंने कहा था राष्ट्रवाद, धर्म निरपेक्षता और समाजवादी विचारधारा ही हमारे इस महान देश की अकेली प्रासंगिक विचारधारा है।

इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मगरलोड अध्यक्ष डीहू राम साहू के द्वारा शपथ भी दिलाया गया कि ” हम भारतवासी अपने देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परंपरा में दृढ़ विश्वास रखते हैं तथा निष्ठा पूर्ण शपथ लेते हैं कि हम सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करते हैं। हम मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति, सामाजिक सद्भाव तथा सूझ – बूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली और विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की शपथ लेते हैं”।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजेश साहू जी उपाध्यक्ष जनपद पंचायत मगरलोड हेमंत देवांगन जी पूर्व जनपद सदस्य, नीतू खिलावन साहू अध्यक्ष नगर पंचायत मगरलोड, कांति कुमार जी सभापति जिला पंचायत धमतरी कुसुम लता तोषण साहू जी जिला पंचायत सदस्य, चंद्रहास साहू अध्यक्ष जिला किसान कांग्रेस धमतरी, राजा खान जी महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मगरलोड, दानी पाल जी महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मगरलोड, कांति साहू कांति साहू एल्डरमैन बिसून साहू पार्षद सत्यनारायण साहू पार्षद, प्रेमा साहू जोन अध्यक्ष मोहन लाल साहू जी, हरि साहू हरि साहू सेक्टर अध्यक्ष पुरुषोत्तम सिन्हा अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग कांग्रेश दुलेश्वर निषाद बोसी हीरालाल निषाद हीरा लाल साहू उपाध्यक्ष जिला किसान कांग्रेस विशाल साहू जी प्राधिकृत अधिकारी चुन्नीलाल साहू जी प्राधिकृत अधिकारी सुखदेव साहू जी प्राधिकृत अधिकारी राजेंद्र साहू जी राजा खान जी महामंत्री दीपा साहू जी जनपद सदस्य जगजीत कौर जी उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी महिला सुमन साहू सचिव जिला महिला कांग्रेस किरण साहू जिला महिला कांग्रेस खिलेश्वरी साहू जी अध्यक्ष महिला कांग्रेस मगरलोड तोशन साहू पूर्व अध्यक्ष युवा कांग्रेस मगरलोड चंद्रहास साहू अध्यक्ष जिला किसान कांग्रेस धमतरी रेखनारायण साहू उपाध्यक्ष जॉन मगरलोड गोपी वर्मा जी चारभाठा बुथ अध्यक्ष सहित भारी जनसंख्या में कांग्रेसजन उपस्थित हुए।

scroll to top