Close

HEALTH TIPS:गर्मियों में इन समर ड्रिंक से बॉडी को करें हाइड्रेट

गर्मियों में शरीर का हाइड्रेट रहना बहुत जरूरी है। समर में हेल्दी और फ्रेश रहने के लिए कुछ खास ड्रिंक्स को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। ये सभी ड्रिंक्स गुणों से भरपूर हैं।

आम पन्ना
रसीले आम गर्मियों के मौसम में सभी को पसंद होते हैं। कच्ची अमिया और पुदीना से बनने वाला आम पन्ना गर्मियों में बहुत अच्छा माना जाता है। इससे आपका पाचन अच्छा होता है। साथ ही आम पन्ना पीने से गर्मियों में लू से भी बचा जा सकता है। शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स को बैलेंस करने के लिए आम पन्ना फायदेमंद है। यह हमारी इम्यूनिटी को भी मजबूत करता है।

सत्तू ड्रिंक
आजकल मार्केट में कई तरह की फैंसी ड्रिंक्स उपलब्ध है। इसकी वजह से सत्तू ड्रिंक इतनी चलन में नहीं रह गई है लेकिन यह गुणों की खान है। सत्तू की तासीर ठंडी बताई जाती है। यह शरीर को हाइड्रेट रखता है। गर्मियों में होने वाली पेट से जुड़ी समस्याओं को भी दूर करता है। अगर आपको एसिडिटी की परेशानी है तो आपको इसे जरूर पीना चाहिए।

छाछ
छाछ में प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन्स पाए जाते हैं। यह हमारी इम्यूनिटी को बूस्ट करता है। छाछ में काला नमक और जीरा डालकर पीने से पेट से जुड़ी परेशानियां दूर होती हैं। गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए यह अच्छा विकल्प है।

बेल शरबत
गर्मियों में बेल शरबत पेट को ठंडक देता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स दिल की सेहत के लिए अच्छे होते हैं। यह पेट को साफ करता है और अपच से निजात दिलाता है। बेल की तासीर ठंडी होती है और इसलिए यह हमारे शरीर को कूल और फ्रेश महसूस करवाने में मदद करता है।

scroll to top