#प्रदेश #राष्ट्रीय

Big News : अरब सागर में ड्रग्स का बड़ा खेल फेल! मुंद्रा तट से ₹1150 करोड़ की 115 किलो कोकीन जब्त

Advertisement Carousel

अहमदाबाद। Indian Coast Guard और Gujarat Anti Terrorist Squad (ATS) ने गुजरात के मुंद्रा तट के पास एक बड़े संयुक्त ऑपरेशन में करीब 115 किलोग्राम कोकीन जब्त की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग ₹1,150 करोड़ आंकी गई है।

समुद्री रास्ते से हो रही ड्रग्स तस्करी के खिलाफ इसे हाल के वर्षों की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में माना जा रहा है।

आधी रात चला हाई अलर्ट ऑपरेशन

अधिकारियों के मुताबिक यह ऑपरेशन 25 और 26 मई की दरम्यानी रात को चलाया गया। गुजरात ATS को समुद्री मार्ग से ड्रग्स तस्करी की खुफिया सूचना मिली थी, जिसके बाद Indian Coast Guard के साथ मिलकर संयुक्त अभियान शुरू किया गया।

टीम ने Mundra Anchorage क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। इसी दौरान मुंद्रा तट से करीब पांच नॉटिकल मील दूर खड़े कंटेनर जहाज MV Europe पर संदिग्ध गतिविधियां देखी गईं।

जहाज से समुद्र में फेंके गए बैग

संयुक्त टीम ने अंधेरे में देखा कि जहाज से कुछ बैग समुद्र में फेंके जा रहे हैं। तुरंत कार्रवाई करते हुए टीम ने समुद्र से पांच बैग बरामद किए।

जांच में इन बैगों से 115 पैकेट मिले, जिनमें सफेद रंग का पाउडर भरा था। शुरुआती जांच में इसकी पहचान कोकीन के रूप में हुई। प्रत्येक पैकेट का वजन करीब एक किलो बताया गया है।

पूरे नेटवर्क की जांच शुरू

अधिकारियों ने संदिग्ध कंटेनर जहाज को आगे की जांच के लिए बंदरगाह पर लाया है। अब एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह खेप कहां से लाई गई थी और इसके पीछे कौन-सा नेटवर्क काम कर रहा था।

अधिकारियों के अनुसार, पिछले पांच वर्षों में Indian Coast Guard और गुजरात ATS का यह 15वां सफल एंटी-नारकोटिक्स ऑपरेशन है।

गृह राज्य मंत्री का बड़ा बयान

Harsh Sanghavi ने सोशल मीडिया पर कार्रवाई की जानकारी देते हुए कहा कि गुजरात को ड्रग्स तस्करी का गेटवे नहीं बनने दिया जाएगा।

उन्होंने गुजरात ATS, इंडियन कोस्ट गार्ड और कच्छ SOG की संयुक्त कार्रवाई की सराहना की।