#प्रदेश

जगदलपुर के तेंदूपत्ता गोदाम में लगी भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप 

Advertisement Carousel

जगदलपुर। जगदलपुर के सरगीपाल स्थित तेंदूपत्ता गोदाम में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग गोदाम के 5 नंबर फड़ में लगी, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप की स्थिति बन गई।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

गोदाम में रखा था पिछले साल का तेंदूपत्ता

जानकारी के अनुसार, गोदाम में रखा तेंदूपत्ता पिछले वर्ष का संग्रहित माल था, जिसकी बिक्री पहले ही हो चुकी थी। हालांकि आग से कितना नुकसान हुआ है, इसका सही आंकलन अभी नहीं हो पाया है।

Forest Department Chhattisgarh की टीम मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन और जांच कर रही है।

 

बीजापुर के बाद अब जगदलपुर में आग

गौरतलब है कि हाल ही में Bijapur के तेंदूपत्ता गोदाम में भी भीषण आग लगी थी, जिसमें करीब 10 करोड़ रुपये के नुकसान की बात सामने आई थी।

लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं के बाद वन विभाग की सुरक्षा व्यवस्था और गोदाम प्रबंधन पर सवाल उठने लगे हैं।

 आग बुझाने में जुटी टीम

फिलहाल दमकल कर्मी और वन विभाग की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। इलाके में सुरक्षा के मद्देनजर लोगों की आवाजाही भी सीमित कर दी गई है।