#प्रदेश

CG Breaking : छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा बदलाव,अरुण पांडे बने नए वन बल प्रमुख

Advertisement Carousel

 

रायपुर। अरुण पांडे को छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य का नया प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF) और वन बल प्रमुख नियुक्त किया है। सरकार ने बुधवार को इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए।

अरुण पांडे अब P Srinivasan Rao की जगह लेंगे। उनके नेतृत्व में अब राज्य के वन विभाग की जिम्मेदारी और वन संरक्षण से जुड़े बड़े फैसले लिए जाएंगे।

वन विभाग में इस नियुक्ति को प्रशासनिक स्तर पर अहम बदलाव माना जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, नए वन बल प्रमुख के रूप में अरुण पांडे के सामने वन संरक्षण, वन्यजीव सुरक्षा और पर्यावरण संतुलन से जुड़े कई महत्वपूर्ण लक्ष्य होंगे।