रायपुर नगर निगम में भाजपा में अंदरूनी घमासान! जोन-10 अध्यक्ष को हटाने की मांग तेज

  रायपुर। रायपुर नगर निगम में भाजपा के भीतर ही असंतोष खुलकर सामने आ गया है। भाजपा पार्षदों ने नगर निगम के जोन क्रमांक-10 के अध्यक्ष को हटाने के लिए मोर्चा खोल दिया है। जानकारी के मुताबिक, कई भाजपा पार्षदों ने एकजुट होकर महापौर और सभापति को लिखित ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में जोन-10 अध्यक्ष को पद से हटाने की मांग की गई है। महापौर और सभापति को सौंपा ज्ञापन सूत्रों के अनुसार, पार्षदों ने भाजपा संगठन और नगर निगम नेतृत्व के सामने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कार्रवाई की मांग की है।ज्ञापन रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे और निगम सभापति को सौंपा गया है। भाजपा में बढ़ी […]

कौन बनेगा रायपुर नगर निगम का सभापति…इन नामों की चर्चा तेज, महिला को भी मिल सकती है जिम्मेदारी

रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव में बड़ी जीत के बाद भाजपा अब सभापति बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए पार्टी सभी 10 निगमों में पर्यवेक्षकों की नियुक्ति भी कर दी है। हालांकि अभी तक सस्पेंस बना है कि रायपुर समेत सभी 10 निगमों में सभापति कौन होगा। इसी के साथ चर्चा तेज हो गई है कि सभापति कौन बनेगा। पार्टी किन नामों को प्राथमिकता दे सकती है और इसकी क्या वजह है. एमआईसी में कौन शामिल होगा. क्योंकि 70 वार्ड में से 60 पर भाजपा की जीत हुई है। इसके लिए जातिगत समीकरण साधने की कोशिश की जाएगी। इसके साथ ही इस पूरी कवायत में महापौर मीनल चौबे […]

महापौर मीनल चौबे रायपुर के 70 नवनिर्वाचित पार्षदों के साथ 27 को लेंगी शपथ, इंडोर स्टेडियम में आयोजित समारोह में सीएम साय होंगे चीफ गेस्ट

रायपुर।रायपुर नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर मीनल चौबे और 70 पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 27 फरवरी को इंडोर स्टेडियम, बूढ़ापारा में आयोजित किया जाएगा. समारोह दोपहर 3 बजे से शुरू होगा, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. इस समारोह में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, प्रभारी मंत्री केदार कश्यप, लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, विधायक सुनील सोनी, विधायक मोतीलाल साहू और विधायक पुरंदर मिश्रा सहित भाजपा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहेंगे. रायपुर नगर निगम के चुनाव में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है, और 15 साल बाद महापौर पद पर भाजपा का कब्जा हुआ है. […]