#प्रदेश

CG Transfer Breaking : शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों के डीईओ-बीईओ बदले,एमजी सतीश कुमार बने रायपुर DEO

Advertisement Carousel

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने स्कूल शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) और विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) के तबादले कर दिए हैं। विभाग की ओर से जारी आदेश के बाद शिक्षा प्रशासनिक ढांचे में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिला है।

प्रमुख तबादले

राज्य सरकार के आदेश के अनुसार एमजी सतीश कुमार को रायपुर का जिला शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है।

वहीं बी. एल. देवांगन को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, महासमुंद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही रायपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारतीय को प्रभारी उप संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय नवा रायपुर पदस्थ किया गया है।