#राष्ट्रीय

16 महीने बाद आमने-सामने होंगे मोदी-ट्रम्प, 17 जून को होगी अहम द्विपक्षीय वार्ता

Advertisement Carousel

 

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बीच 17 जून को महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक तय हुई है। भारतीय समयानुसार शाम 6:15 बजे होने वाली इस मुलाकात में भारत-अमेरिका व्यापार समझौते, रूस से तेल आयात, इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की सुरक्षा और रक्षा सहयोग जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

दोनों नेताओं की यह आमने-सामने मुलाकात करीब 16 महीने बाद हो रही है। इससे पहले फरवरी 2025 में प्रधानमंत्री मोदी ने वॉशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति ट्रम्प से मुलाकात की थी।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी 14 जून को फ्रांस के नीस शहर में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ ‘भारत इनोवेट्स 2026’ कार्यक्रम का संयुक्त उद्घाटन करेंगे। इसके बाद दोनों नेता फ्रांस में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन में भी शामिल होंगे, जहां वैश्विक आर्थिक, सुरक्षा और रणनीतिक मुद्दों पर चर्चा होगी।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के आमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग ले रहे हैं। यह दौरा भारत के प्रमुख वैश्विक साझेदार देशों के साथ संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।