#प्रदेश

नए शैक्षणिक सत्र का आगाज़: CM विष्णुदेव साय का छात्रों को संदेश, “मन लगाकर पढ़ें, यही सफलता की कुंजी”

Advertisement Carousel

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 16 जून से शुरू हो रहे नए शैक्षणिक सत्र के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश के विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा को उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव बताया। उन्होंने छात्रों से नियमित रूप से विद्यालय जाने, अनुशासन का पालन करने और पूरी लगन के साथ पढ़ाई करने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यालय केवल पढ़ाई का केंद्र नहीं, बल्कि बच्चों के सपनों को आकार देने और उनके व्यक्तित्व निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज की शिक्षा और परिश्रम ही कल की सफलता का आधार बनते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से ज्ञान और संस्कारों के साथ अपने व्यक्तित्व का विकास करने तथा प्रदेश और देश के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि छत्तीसगढ़ के बच्चे अपनी प्रतिभा, मेहनत और संकल्प के बल पर भविष्य में नई ऊंचाइयों को छुएंगे और प्रदेश का नाम देश-दुनिया में रोशन करेंगे। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के सफल, उज्ज्वल और प्रेरणादायी भविष्य की कामना की।