तमिल सिनेमा को बड़ा झटका: दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का निधन, 73 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
चेन्नई। तमिल फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता, निर्देशक, लेखक और पटकथाकार के. भाग्यराज का 73 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से दक्षिण भारतीय सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। जूनियर आर्टिस्ट से बने सुपरहिट निर्देशक के. भाग्यराज ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत बतौर जूनियर आर्टिस्ट की थी। वर्ष 1977 में आई 16 Vayathinile में उन्होंने छोटा-सा किरदार निभाया। इसके बाद Sigappu Rojakkal में अभिनय के साथ संवाद लेखन भी किया। अपनी लेखन क्षमता और निर्देशन के दम पर उन्होंने तमिल सिनेमा में अलग पहचान बनाई। कई […]



