केतन अग्रवाल हत्याकांड: गूगल पर मौत का प्लान, मंगेतर और प्रेमी ने रची खौफनाक साजिश,हुए कई खुलासे

  ० ऑनलाइन खोजे हत्या के तरीके, कई बार किया रिहर्सल, फिर किले से धक्का देकर उतारा मौत के घाट पुणे। महाराष्ट्र के चर्चित रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस जांच के दौरान एक के बाद एक सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं। जांच में सामने आया है कि मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने हत्या की पूरी साजिश पहले से रची थी। दोनों ने गूगल पर हत्या के अलग-अलग तरीके खोजे, कई बार रिहर्सल किया और आखिरकार लोहागढ़ किले से धक्का देकर केतन की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने हत्या को हादसे का रूप देने के लिए ऑनलाइन जहर देने समेत कई […]

केतन अग्रवाल हत्याकांड में बड़ा खुलासा: क्रिकेट से शुरू हुई दोस्ती, मंगेतर तक ऐसे पहुंचा आरोपी चेतन

पुणे। पुणे के चर्चित कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस जांच में अब सामने आया है कि आरोपी चेतन चौधरी और गोयल परिवार के बीच संपर्क कैसे बना। जांच के मुताबिक, क्रिकेट के मैदान पर हुई दोस्ती ने इस रिश्ते की नींव रखी और बाद में यही संबंध एक कथित साजिश तक पहुंच गया। मामले में पुलिस कई अहम कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। पुलिस के अनुसार, सिया के भाई साहिल और आरोपी चेतन चौधरी की मुलाकात वर्ष 2024 में क्रिकेट के जरिए हुई थी। दोनों की दोस्ती गहरी होने के बाद साहिल ने चेतन की मुलाकात अपनी बहन सिया से […]

तमिल सिनेमा को बड़ा झटका: दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का निधन, 73 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

चेन्नई। तमिल फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता, निर्देशक, लेखक और पटकथाकार के. भाग्यराज का 73 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से दक्षिण भारतीय सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। जूनियर आर्टिस्ट से बने सुपरहिट निर्देशक के. भाग्यराज ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत बतौर जूनियर आर्टिस्ट की थी। वर्ष 1977 में आई 16 Vayathinile में उन्होंने छोटा-सा किरदार निभाया। इसके बाद Sigappu Rojakkal में अभिनय के साथ संवाद लेखन भी किया। अपनी लेखन क्षमता और निर्देशन के दम पर उन्होंने तमिल सिनेमा में अलग पहचान बनाई। कई […]

मंगेतर की मुस्कान के पीछे मौत की साजिश: इशारे पर चट्टान से दिया धक्का, कारोबारी केतन हत्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे

  पुणे। कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में रोज नए और हैरान करने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक आदर्श प्रेम कहानी की तरह दिखने वाला रिश्ता दरअसल एक खौफनाक साजिश की नींव पर खड़ा था। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि इस हत्याकांड की मास्टरमाइंड मंगेतर सिया गोयल थी, जिसने अपने प्रेमी चेतन चौधरी के साथ मिलकर केतन को मौत के घाट उतारने की पूरी योजना बनाई थी। इशारा मिलते ही चट्टान से दिया धक्का पुलिस पूछताछ में सिया और चेतन ने बताया कि 18 जून को लोहागढ़ किले पर वारदात को अंजाम देने से पहले पूरी प्लानिंग की गई थी। तय हुआ था कि […]

कतर के गैस हब में बड़ा धमाका: 54 घायल, 18 लापता; राहत-बचाव अभियान तेज

  दोहा/रास लफान। कतर के प्रमुख प्राकृतिक गैस निर्यात केंद्र रास लफान औद्योगिक क्षेत्र में रविवार देर रात हुए भीषण धमाके से हड़कंप मच गया। हादसे में अब तक 54 लोगों के घायल होने और 18 लोगों के लापता होने की सूचना है। घटना के बाद पूरे इलाके में आपातकालीन सेवाओं को सक्रिय कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह विस्फोट बारजान संयंत्र (Barzan Plant) में उस समय हुआ, जब वहां की सुविधाओं को दोबारा शुरू करने का प्रयास किया जा रहा था। रास लफान क्षेत्र कतर के ऊर्जा क्षेत्र का सबसे महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता है और यहीं से बड़े पैमाने पर प्राकृतिक गैस का निर्यात किया […]

भाजपा नेता हत्याकांड में बड़ा एक्शन : मुख्य आरोपी समेत 4 ने किया सरेंडर, 8 आरोपी गिरफ्तार

  मनेंद्रगढ़। कोरिया जिले के चर्चित भाजपा नेता हत्याकांड में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। ग्राम कटगोड़ी में भाजपा नेता भरत सिंह गहरवार उर्फ लल्ला सिंह और उनके साथियों को जिंदा जलाकर हत्या करने के मामले में मुख्य आरोपी मनोज त्रिपाठी समेत चार आरोपियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, फरार चल रहे मुख्य आरोपी मनोज त्रिपाठी के साथ अमन त्रिपाठी, आशुतोष त्रिपाठी और निशांत त्रिपाठी ने मनेंद्रगढ़ कोतवाली पहुंचकर सरेंडर किया। इससे पहले पुलिस अक्षय त्रिपाठी, विशाल त्रिपाठी, सत्यप्रकाश त्रिपाठी और मन्नू त्रिपाठी को गिरफ्तार कर चुकी है। मामले में अब […]

NEET-UG 2026: नागपुर के छात्र को मिला अबू धाबी का परीक्षा केंद्र, एडमिट कार्ड देख परिवार के उड़े होश

0 पुनर्परीक्षा से एक दिन पहले सामने आई चौंकाने वाली चूक, एनटीए से लगाई सुधार की गुहार नई दिल्ली/नागपुर। नीट-यूजी 2026 की पुनर्परीक्षा से ठीक एक दिन पहले एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। महाराष्ट्र के नागपुर निवासी एक छात्र को उसके नए एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र भारत की बजाय संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अबू धाबी में आवंटित कर दिया गया। परीक्षा 21 जून को होनी है और इतनी कम अवधि में विदेश जाकर परीक्षा देना छात्र और उसके परिवार के लिए लगभग असंभव है। नागपुर की जगह मिला अबू धाबी का सेंटर जानकारी के अनुसार छात्र को पहले नीट परीक्षा के लिए नागपुर के सरस्वती […]

अमेरिका-ईरान में ऐतिहासिक समझौता, 14 सूत्रीय डील से खुलेगा होर्मुज मार्ग, तनाव कम होने की उम्मीद

एवियन/तेहरान। वर्षों से चले आ रहे तनाव के बीच अमेरिका और ईरान ने एक ऐतिहासिक पहल करते हुए 14 सूत्रीय समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते को पश्चिम एशिया में शांति, वैश्विक व्यापार और ऊर्जा सुरक्षा के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। समझौते के लागू होते ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली है। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने तेहरान से वर्चुअल माध्यम के जरिए समझौते पर हस्ताक्षर किए, जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आधिकारिक रूप से दस्तावेज पर हस्ताक्षर कर इसे मंजूरी दी। दोनों देशों के बीच लंबे समय से जारी तनाव को कम करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम […]

PM मोदी और ट्रंप की अहम मुलाकात, भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया

  एवियन। फ्रांस के एवियन में प्रधानमंत्री Narendra Modi और अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई। दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका संबंधों, वैश्विक सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग समेत विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा प्रमुखता से उठाते हुए इसे भारत के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। हाल के दिनों में होर्मुज क्षेत्र के पास हुई घटनाओं में भारतीय नाविकों की मौत के बाद यह मुद्दा दोनों देशों के बीच चर्चा का अहम विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि यह मुलाकात भारत और अमेरिका के संबंधों को नई मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी […]

UGC NET 2026: NTA ने जारी किए एडमिट कार्ड, इस दिन से शुरू होंगी परीक्षाएं

नई दिल्ली। यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने सभी निर्धारित परीक्षा तिथियों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। इन तारीखों पर होगी परीक्षा एनटीए के अनुसार यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न केंद्रों पर निम्न तिथियों में किया जाएगा— ✅ 22 जून 2026 ✅ 23 जून 2026 ✅ 24 जून 2026 ✅ 25 जून 2026 ✅ 29 जून 2026 ✅ 30 जून 2026 एडमिट कार्ड में जरूर जांचें ये जानकारी उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद […]