Close

कोंडागांव नगर पालिका में कांग्रेस की जीत,मीना साहू 21 वोटों से जीती

कोंडागांव। बस्तर संभाग के कोंडागांव नगर पालिका परिषद के वार्ड क्रमांक 18 सरगी पाल में पार्षद चुनाव रिक्त पद पर आज संपन्न हुआ उसमें कांग्रेस पार्टी की मीना साहू 21 वोटों से विजयी घोषित की गई।
मीना साहू को 390 वोट प्राप्त हुए वहीं भाजपा प्रत्याशी सरिता ललित देवांगन को 369 वोट प्राप्त हुए नोटा में 6 वोट पड़े वही 29 वोट अमान्य घोषित किए गए।
नवंबर 2023 में छत्तीसगढ़ विधानसभा के चुनाव और यह पार्षद का चुनाव काफी प्रतिष्ठा पूर्ण था।

scroll to top