Close

आज का राशिफल 4 जुलाई : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए सावन महीने के पहला दिन

​मेष राशिफल 4 जुलाईः प्रभाव में वृद्धि होगी

मेष राशि वाले आज भाइयों के साथ मिलकर अधूरे कार्यों को पूरा करेंगे। अगर आप किसी को कुछ सिखाएंगे तो वह सही की जगह गलत हो सकता है इसलिए ध्यान केंद्रित करना होगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और दान पुण्य के कार्यों में धन खर्च हो सकता है। समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। अगर घरेलू काम टालेंगे तो रिश्तेदार आपसे नाराज हो सकते हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों के प्रभाव में वृद्धि हो सकती है।

आज भाग्य 73% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करें।

​वृषभ राशिफल 4 जुलाईः पारिवारिक कारणों से बढेगा खर्च

वृषभ राशि वाले आज व्यवसाय में अपनी पिछली गलतियों से कुछ सीखेंगे। दोपहर बाद परिवार के किसी सदस्य या परिचित से मनमुटाव हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, अन्यथा रिश्ते खराब हो सकते हैं। परिवार के सदस्य आपका ख़र्च बढ़ा देंगे, जो आपकी आय से अधिक होगा, जिससे आप थोड़े चिंतित हो सकते हैं।

आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

​मिथुन राशिफल 4 जुलाईः संतान पक्ष से पाएंगे खुशी

मिथुन राशि वालों के आज परिवार के कुछ सदस्यों के साथ मतभेद हो सकते हैं, इसलिए स्वभाव में नरमी बनाए रखनी होगी, अन्यथा यह आपके रिश्ते में दरार पैदा कर सकती है। पारिवारिक कारोबार को बढ़ाने के लिए आज आपके मन में नई योजनाएं आएंगी। कारोबार के सिलसिले में कुछ यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं, जो फायदेमंद साबित होंगी। संतान पक्ष से कोई हर्षवर्धक समाचार सुनने को मिल सकता है।

आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

​कर्क राशिफल 4 जुलाईः परिवार में कहासुनी हो सकती है

कर्क राशि वालों का आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। परिवार में जरूरत है तो ही अपने विचार रखें, अन्यथा बदनामी हो सकती है। किसी पुराने विवाद को लेकर भाइयों के बीच तीखी झड़प होने की आशंका है। व्यापार में कम लाभ मिलेगा, केवल आप अपने दैनिक खर्चे आसानी से पूरे कर पाएंगे। सायंकाल के समय माता-पिता के साथ किसी महत्वपूर्ण कार्य पर चर्चा कर सकते हैं।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। संकटनाशन गणेश स्तोत्र’ का रोज पाठ करें।

​सिंह राशिफल 4 जुलाईः किसी को दिया हुआ धन मिल सकता है

सिंह राशि वाले आज परिवार वालों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। सामाजिक कार्यों में भी अधिक रुचि लेंगे और अपने आसपास के लोगों की भलाई पर भी कुछ धन खर्च करेंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को पैसा उधार दिया हुआ है तो वह आज मिल सकता है, जिससे मान-सम्मान भी बढ़ेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्यों को पूरा करने का मन बनाएंगे, जिसमें आपको काफी हद तक सफलता भी मिलेगी।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। प्रातःकाल भगवान सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्घ्य दें।

​कन्या राशिफल 4 जुलाईः बड़ी सफलता मिल सकती है

कन्या राशि वाले विद्यार्थियों के लिए आज उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा। आज आपने जो भी काम करने का मन बनाया है, वह पूरा होगा और उसमें बड़ी सफलता मिलेगी। यदि आज आप कोई भूमि, भवन आदि खरीदने की सोच रहे हैं तो वह आसानी से मिल सकता है। साझेदारी में कोई बिजनस करने की योजना बना रहे हैं तो इससे आपको फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। रोज रात में अंतिम रोटी काले कुत्ते को खिला दें।

​तुला राशिफल 4 जुलाईः जल्दबाजी में काम करने से बचें

तुला राशि वालों का आज का दिन आपके अंदर एक नई चेतना जागृत करेगा, जिससे काम पूरा करने के लिए उत्सुक रहेंगे। जो भी काम करें, बहुत सोच-समझकर करें, अन्यथा परेशानी हो सकती है। घर-परिवार के सदस्य अपनी इच्छाएं पूरी करने की जिद कर सकते हैं, जिसके चलते आपको कुछ पैसे भी खर्च करने पड़ेंगे। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। सायंकाल के समय किसी तीर्थ स्थान की यात्रा की योजना भी बना सकते हैं।

आज भाग्य 65% आपके पक्ष में रहेगा। रोज रात में अंतिम रोटी काले कुत्ते को खिला दें।

वृश्चिक राशिफल 4 जुलाईः अच्छी खबर मिल सकती है

वृश्चिक राशि वालों का आज का दिन मिलाजुला रहेगा। स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना होगा क्योंकि यदि आप लंबे समय से किसी तनाव में थे तो आज उसके कारण आपका शारीरिक कष्ट बढ़ सकता है। सिरदर्द आदि आपको परेशान कर सकता है। सरकारी और संपत्ति संबंधी मामलों में आपकी कुछ उलझन बढ़ सकती हैं। किसी रिश्तेदार से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। शाम का समय आप अपने दोस्तों के साथ बातचीत में बिताएंगे।

आज भाग्य 70% आपके पक्ष में रहेगा। गायों को गुड़ खिलाएं।

​धनु राशिफल 4 जुलाईः अनुभवी लोगों से मदद मिलेगी

धनु राशि वालों की आज धन संबंधी मामलों में छवि ईमानदार रहेगी। काम की शुरुआत में आप ज्यादा काम देखकर घबरा सकते हैं, लेकिन थोड़ी सी मेहनत से काम खत्म हो जाएगा, जिससे आपको खुशी होगी। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए अपने शिक्षकों और अपने वरिष्ठों की मदद की आवश्यकता होगी। किसी मित्र या परिवार के सदस्य के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। घरेलू माहौल में भी आज कुछ छोटे-मोटे खर्चे आपको परेशान कर सकते हैं।

आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंग बाण का पाठ करें।

​मकर राशिफल 4 जुलाईः मानसिक तनाव रह सकता है

मकर राशि वालों को आज कमाई से अधिक खर्च करना पड़ सकता है, लेकिन आय और व्यय के बीच संतुलन बनाए रखना होगा, अन्यथा आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। सामाजिक क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को आज बड़ी सफलता मिलेगी। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को आज अधिक काम सौंपा जा सकता है, जिससे कुछ मानसिक तनाव हो सकता है। सायंकाल का समय किसी धार्मिक स्थल पर व्यतीत करना पसंद करेंगे।

आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। प्रत्यक्ष देवता भगवान सूर्य नारायण को अर्घ्य दें।

​कुंभ राशिफल 4 जुलाईः जोखिम वाले काम से बचें

कुंभ राशि वाले आज घर हो या व्यवसाय दोनों के कार्यों में जरूरत से ज्यादा दिमाग लगाएंगे, जिसके कारण नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। अत्यधिक समझदारी के कारण आपके लिए गए फैसले गलत साबित हो सकते हैं। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। किसी भी तरह के जोखिम भरे काम करने से बचना होगा। परिवार के किसी सदस्य का विवाह प्रस्ताव स्वीकार करना पड़ सकता है। सायंकाल का समय भाई बहनों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत होगा।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। गरीबों को वस्त्र एवं भोजन दान करें।

​मीन राशिफल 4 जुलाईः रुपये पैसों को लेकर वैचारिक उलझन में रहेंगे

मीन राशि वालों का आज व्यापार में सफलता पाने के लिए मन अनैतिक तरीकों से कमाई की ओर आकर्षित होगा, लेकिन इससे स्थिति और भी खराब हो सकती है। आपका अधिकांश समय प्रियजनों के कारण व्यतीत हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण हो सकता है। शाम के समय जीवनसाथी के साथ भविष्य की कुछ योजनाओं पर भी चर्चा कर सकते हैं।

आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें।

scroll to top