#धार्मिक

आज का पंचांग 6 जुलाई 2026: जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल, नक्षत्र और सोमवार का विशेष उपाय

Advertisement Carousel

 

आज 6 जुलाई 2026, सोमवार है। पंचांग के अनुसार आज आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि दोपहर 1 बजकर 47 मिनट तक रहेगी, इसके बाद सप्तमी तिथि का आरंभ होगा। यदि आप किसी शुभ कार्य की योजना बना रहे हैं, तो पहले आज के शुभ और अशुभ मुहूर्त जरूर जान लें।

आज सूर्योदय सुबह 5 बजकर 29 मिनट पर और सूर्यास्त शाम 7 बजकर 23 मिनट पर होगा। चंद्रमा सुबह 9 बजकर 57 मिनट तक कुंभ राशि में रहेगा, इसके बाद मीन राशि में प्रवेश करेगा। पूर्व भाद्रपद नक्षत्र शाम 4 बजकर 7 मिनट तक रहेगा, इसके बाद उत्तर भाद्रपद नक्षत्र प्रारंभ होगा। वहीं सौभाग्य योग दोपहर 3 बजकर 51 मिनट तक रहेगा, इसके बाद शोभन योग शुरू होगा।

आज के शुभ मुहूर्तों में ब्रह्म मुहूर्त सुबह 3:55 से 4:41 बजे तक, अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:58 से 12:54 बजे तक और अमृत काल सुबह 7:49 से 9:29 बजे तक रहेगा। चौघड़िया के अनुसार अमृत मुहूर्त सुबह 5:29 से 7:13 बजे तक, शुभ मुहूर्त सुबह 8:57 से 10:42 बजे तक तथा लाभ मुहूर्त शाम 3:54 से 5:38 बजे तक विशेष रूप से शुभ माना गया है।

वहीं आज राहुकाल सुबह 7:30 से 9:00 बजे तक, यमगंड सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 बजे तक और गुलिक काल दोपहर 1:30 से 3:00 बजे तक रहेगा। इस अवधि में नए और मांगलिक कार्य करने से बचने की सलाह दी जाती है।

आज का उपाय:
सोमवार भगवान शिव की आराधना का विशेष दिन माना जाता है। आज शिवलिंग पर जल अर्पित करें और श्रद्धापूर्वक “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें। मान्यता है कि इससे मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं, मानसिक शांति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है।