#प्रदेश

कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से टकराई एमयूवी, धारवाड़ के 6 लोगों की मौत, 3 गंभीर घायल

Advertisement Carousel

 

बेंगलुरु। कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के यल्लापुर तालुका स्थित अरबैल घाट के पास गुरुवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक एमयूवी (मल्टी-यूटिलिटी वाहन) और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में धारवाड़ के छह लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

धारवाड़ से धार्मिक यात्रा पर निकले थे सभी

पुलिस के अनुसार, सभी मृतक धारवाड़ के निवासी थे। वे बुधवार रात धर्मस्थल और अन्य धार्मिक स्थलों की यात्रा के लिए एमयूवी से निकले थे। गुरुवार सुबह अरबैल घाट के पास उनकी गाड़ी की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई।

हादसे में इन लोगों की गई जान

मृतकों की पहचान संजय अंगादी (33), बसवराज (48), अभिषेक ईश्वर (28), अक्षय (26), अभिषेक (26) और मंजूनाथ चुलकी (32) के रूप में हुई है। हादसा इतना भीषण था कि एमयूवी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

तीन घायल, हालत गंभीर

दुर्घटना में दुर्गाप्पा मदिवाल, चन्नाबसय्या संपगाव और सचिन गंभीर रूप से घायल हुए हैं। तीनों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

रेस्क्यू में आई भारी मुश्किल

हादसे की सूचना मिलते ही यल्लापुर पुलिस और हाईवे पेट्रोल की टीम मौके पर पहुंची। टक्कर इतनी भीषण थी कि एमयूवी बुरी तरह पिचक गई, जिसके कारण बचाव दल को शवों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।