कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से टकराई एमयूवी, धारवाड़ के 6 लोगों की मौत, 3 गंभीर घायल

  बेंगलुरु। कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के यल्लापुर तालुका स्थित अरबैल घाट के पास गुरुवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक एमयूवी (मल्टी-यूटिलिटी वाहन) और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में धारवाड़ के छह लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। धारवाड़ से धार्मिक यात्रा पर निकले थे सभी पुलिस के अनुसार, सभी मृतक धारवाड़ के निवासी थे। वे बुधवार रात धर्मस्थल और अन्य धार्मिक स्थलों की यात्रा के लिए एमयूवी से निकले थे। गुरुवार सुबह अरबैल घाट के पास उनकी गाड़ी की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में इन लोगों की गई जान मृतकों की पहचान […]