#Uncategorized

CG IAS Transfer : छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: GPM कलेक्टर संतोष देवांगन हटाए गए, 5 IAS अधिकारियों के तबादले

Advertisement Carousel

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने गुरुवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 5 आईएएस अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया है। इस फेरबदल में सबसे अहम बदलाव गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) के कलेक्टर संतोष कुमार देवांगन का हुआ है। उन्हें महज दो महीने पहले ही जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, लेकिन अब कलेक्टर पद से हटाकर मंत्रालय में स्कूल शिक्षा विभाग के विशेष सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है।

उनकी जगह तकनीकी शिक्षा विभाग के संचालक विजय दयाराम को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

इन IAS अधिकारियों के बदले प्रभार

संतोष कुमार देवांगन (IAS)

कलेक्टर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से हटाए गए।
अब विशेष सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग बनाए गए।

विजय दयाराम (IAS)

संचालक, तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं प्रशिक्षण के पद से स्थानांतरित।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के नए कलेक्टर नियुक्त।

हेमंत रमेश नंदनवार (IAS 2020)

मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO), जिला पंचायत महासमुंद से स्थानांतरित।
अब संचालक, तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं प्रशिक्षण नियुक्त।
साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण के प्रबंध संचालक (MD) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया।

सुमित अग्रवाल (IAS 2021)

आयुक्त, नगर निगम दुर्ग से स्थानांतरित।
अब मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छत्तीसगढ़ राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) नियुक्त।
इस नियुक्ति के साथ रिमिजियस एक्का को SUDA के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया।

अनुपमा आनंद (IAS 2023)

एसडीएम, सरायपाली (महासमुंद) से पदोन्नत।
अब मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO), जिला पंचायत महासमुंद नियुक्त।

सरकार द्वारा जारी सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) के आदेश के अनुसार ये सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।