CG IAS Transfer : छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: GPM कलेक्टर संतोष देवांगन हटाए गए, 5 IAS अधिकारियों के तबादले
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने गुरुवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 5 आईएएस अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया है। इस फेरबदल में सबसे अहम बदलाव गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) के कलेक्टर संतोष कुमार देवांगन का हुआ है। उन्हें महज दो महीने पहले ही जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, लेकिन अब कलेक्टर पद से हटाकर मंत्रालय में स्कूल शिक्षा विभाग के विशेष सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है। उनकी जगह तकनीकी शिक्षा विभाग के संचालक विजय दयाराम को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। इन IAS अधिकारियों के बदले प्रभार संतोष कुमार देवांगन (IAS) कलेक्टर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से हटाए गए। अब विशेष सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग बनाए […]



