Close

सावन के दूसरे बुधवार को करें ये उपाय, हर लेंगे सभी कष्ट

विघ्नहर्ता गणपति को बुधवार का दिन बहुत प्रिय है और इस दिन कुछ उपाय करने से भगवान गणेश सभी संकटों को हर लेते हैं। आइए नजर डालते हैं उन कुछ उपायों पर जिनको करके सावन के बुधवार दिन को भगवान गणेश की कृपा प्राप्त की जा सकती है।

लड्डू और दूब चढ़ाएं:
शास्त्रों के अनुसार गणपति को लड्डू बहुत पसंद हैं और उनके प्रिय दिन बुधवार को उनके प्रिय मिष्ठान लड्डू का भोग लगाने से गणपति बहुत खुश होते हैं। भगवान गणेश को मूंग के लड्डू का भोग लगाना चाहिए या फिर गुड़ का भोग भी लगाया जा सकता है।

प्रथम पूज्नीय देव गणपति की पूजा साल में और किसी भी कार्यक्रम में सबसे पहले की जाती है। लड्डू के अलावा हरी दूब चढ़ाने से भी गणेश जी प्रसन्न हो जाते हैं। हरी दूब की 11 या 21 गांठ चढ़ाने से भगवान गणेश प्रसन्न होकर सभी मनोरथ पूरे करते हैं।

गणेश चालीसा पाठ:
भगवान गणेश की स्तुति करने के लिए सावन के बुधवार को नहाकर गणेश चालीसा या स्तुति का पाठ किया जा सकता है। गणेश जी सुखदाता और दुखहर्ता हैं जो सभी मनोरथ पूरे करते हैं। उनकी अराधना से कुंडली में बुध दोष भी कम होता है। आप गणेश जी सिंदूर भी अर्पित कर सकते हैं जिससे नकारात्मक शक्तियां घर और परिवार से दूर रहती हैं।

scroll to top