CG IPS Transfer Breaking : छत्तीसगढ़ में बड़ा IPS फेरबदल, 31 वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। गृह विभाग की ओर से जारी आदेश में 31 वरिष्ठ IPS अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापनाएं की गई हैं। इनमें DG, ADG, IG, DIG और AIG स्तर के अधिकारी शामिल हैं।
इन बड़े अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
पवन देव — DG, नगर सेना एवं नागरिक सुरक्षा व अग्निशमन सेवाएं
गुरजिंदर पाल सिंह — DG, प्रशिक्षण एवं राज्य पुलिस अकादमी
एसआरपी कल्लूरी — MD, छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन
प्रदीप गुप्ता — ADG, प्रशासन एवं चयन
दीपांशु विजय काबरा — ADG, रेल एवं यातायात का अतिरिक्त प्रभार
अमित कुमार — ADG, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का अतिरिक्त प्रभार
ओमप्रकाश पॉल — IG, कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा
ध्रुव गुप्ता — IG, CID, CCTNS एवं SCRB
प्रशांत कुमार अग्रवाल — IG, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल
अभिषेक मीणा — DIG, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, बस्तर
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स में भी बदलाव
सरकार ने एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स में भी कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी हैं। मिलना कुर्रे, पारूल माथुर और अंकित कुमार गर्ग समेत कई अधिकारियों को इस विंग से जोड़ा गया है।
पुलिस के कई अहम विंग में नई पदस्थापना
CID, CCTNS-SCRB, डायल-112, दूरसंचार, सुरक्षा, प्रशासन एवं चयन, यातायात और नगर सेना समेत पुलिस विभाग की कई महत्वपूर्ण शाखाओं में अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। आदेश के बाद राज्य के पुलिस प्रशासन में व्यापक बदलाव देखने को मिलेगा।







