#प्रदेश

CSPDCL के प्रबंध संचालक भीम सिंह कंवर को सेवा अवधि में एक वर्ष का विस्तार, अभियंता संघ ने दी शुभकामनाएं

Advertisement Carousel

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) के प्रबंध संचालक भीम सिंह कंवर को सेवा अवधि में एक वर्ष का विस्तार मिलने पर अभियंता संघ के पदाधिकारियों ने उनसे सौजन्य मुलाकात कर गुलदस्ता भेंट किया और हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर अभियंता संघ के महासचिव डॉ. मनोज वर्मा, केंद्रीय कार्यकारिणी (CEC) सदस्य सुशील यादव तथा अधीक्षण अभियंता (राजस्व) आर.एल. देवागन उपस्थित रहे।

अभियंता संघ के पदाधिकारियों ने श्री कंवर के नेतृत्व में संगठन के सफल संचालन एवं विद्युत उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर सफलता की कामना करते हुए उनके कार्यकाल विस्तार पर प्रसन्नता व्यक्त की।